Saturday, 10 June 2017

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी तभी होती है शादी | This Indian Village Accepts Live In Relationship


इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी
दोस्तों, शादी से पहले सेक्स..? ये लाइन किसी पाप से कम नहीं लगती. लेकिन आज हम आपको एक कमाल की जनजाति की एक अजीबोगरीब परम्परा की True Story के बारे में बताने वाले है जिसके अनुसार शादी से पहले शरीरिक संबंध बनाना और बच्चे पैदा करना बहुत जरूरी है, अगर बच्चा पैदा हुआ तभी वे दोनों शादी के बंधन में बंधते है वर्ना लड़की को किसी दुसरे व्यक्ति के साथ संबंध बनाने पड़ते है. जी हाँ, ये बातें चौकाने वाली तो है लेकिन 100% सच भी है.

राजस्थान के उदयपुर, पाली और सिरोही जिले में एक जनजाति रहती है गरासिया, जिनकी संख्या राजस्थान की कुल जनसँख्या का मात्र 2.5 प्रतिशत है. लेकिन इनकी ये अनोखी परम्परा आज की मॉडर्न लिव-इन से काफी मिलती जुलती है. गरासिया जनजाति की परम्परा के अनुसार एक युवा सबसे पहले एक लड़की को पसंद करता है और फिर उसके साथ लिव-इन में रहता है. अगर उनके लिव-इन में रहने से लड़की माँ बन जाती है और बच्चा पैदा हो जाता है तभी उन्हें शादी में बंधने की अनुमति मिलती है. लेकिन अगर लिव-इन में रहने के बाद भी उन्हें बच्चा ना हो तो वे अलग हो जाते है और फिर किसी दुसरे के साथ लिव-इन में रहकर बच्चे पैदा करने की कोशिश की जाती है.  CLICK HERE TO KNOW 19वीं मंजिल पर घरों के बीच में चलती है ट्रेन ...
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी तभी होती है शादी
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी तभी होती है शादी
कई बार तो ऐसा होता है कि बच्चे पैदा होने के बाद दोनों युवक और युवती बच्चों की देखरेख और उसके पालन पोषण में ही लगे रहते है और अपनी शादी को टालते रहते है. इसलिए कुछ की शादी तो 50 या उससे भी ज्यादा की उम्र में होती है और उनकी बारात में उनके बच्चे और पोते भी शामिल होते है.

गरासिया जनजाति का राजस्थान और गुजरात में 2 दिन के लिए विवाह मेला भी लगता है, जिसमें युवक युवती एक दुसरे से मिलते है और फिर भाग जाते है. भागकर आने के बाद वे दोनों बिना शादी के ही एक दुसरे के साथ पति पत्नी की तरह रहते है. ऐसे में परम्परा के अनुसार लडके वालों को लड़की वालों को कुछ पैसे देने पड़ते है और एक बार संतान पैदा हो जाने के बाद वे कभी भी शादी कर सकते है.

लेकिन ये परंपरा शुरू कैसे हुई?
इसके पीछे भी एक कहानी है, जिसके अनुसार सालों पहले गरासिया जनजाति के 4 भाई कहीं दूर जाकर बस गये, जिनमे से तीन ने तो शादी कर ली लेकिन एक ने किसी कुँवारी लड़की के साथ लिव-इन किया. अब जिन तीन भाइयों ने शादी की थी उनकी कोई औलाद नहीं हुई, जबकि लिव-इन करने वाले की संतानें हुई और उसने अपना वंश आगे बढाया. बस तभी से इस समाज में इस परंपरा ने जन्म ले लिया और लोगों में शादी से पहले लिव-इन की धारणा बन गयी. कहा जाता है कि इस जनजाति में ये परंपरा करीब 1 हजार साल पुरानी है.

तो दोस्तों ऐसी ही रहस्यमयी और चौका देने वाली जानकारियों को लगातार पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहे और कमेंट के जरिये अपने सुझाव और विचार भी जरुर साझा करें.

No comments:

Post a Comment