मंगल
ग्रह से आया रहस्यमयी बच्चा
दोस्तों, कुछ समय से ऐसे अनेक व्यक्ति
सामने आयें है जो ये दावा करते है कि वे समय यात्री है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे
रहस्यमयी बच्चे के बारे में बताने वाले है जो खुद को मंगल ग्रह का बताता है. इस
बच्चे का नाम है बोरिस्का ( Boriska ) और ये रूस ( Russia ) का रहने वाला है, कुछ सालों पहले जब इस बच्चे ने ये दावा किया कि
ये मंगल ग्रह से आया है तो तभी से ये बच्चा पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र
बना हुआ था. READ OTHER MYSTERIOUS POSTS HERE यहाँ कोई नहीं मर सकता ...
| मंगल ग्रह से आया रहस्यमयी बच्चा |
बोरिस्का का जन्म 12
जनवरी 1996 में रूस के एक शहर Bolshevik में हुआ था और बोरिस्का की माँ बताती है कि वो बचपन से ही बाकी बच्चों से अलग था क्योकि
उसने 4 महीने की उम्र में ही बोलना और कठिन शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया था, साथ ही सिर्फ 2 साल की उम्र में ही उसका दिमाग
काफी विकसित हो चुका था और उसके प्रशिक्षक ये मान चुके थे कि बोरिस्का कोई आम
बच्चा नहीं है. लेकिन बोरिस्का की यही
अविश्वसनीय बातें ही उसके माता पिता को चिंतित भी करती थी.
उनके अनुसार बोरिस्का
बचपन से ही बाहरी दुनिया और रहस्यमयी चीजों के बारे में पढता रहता था और कई बार तो वो कुछ ऐसी बातों के बारे में भी
बताता था जिनको वे कभी समझ ही नहीं पाए.
बोरिस्का की माता बताती
है कि वो कमल आसन में बैठकर उन्हें मंगल ग्रह, ग्रह प्रणाली, रहस्यमयी
सभ्यताओं और अंतरिक्ष से जुड़े बाकी कई सारे रहस्यों के बारे में बताने लगता था. ये सब बातें उन्हें हैरान कर देती थी और वे
सोचते थे कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बोरिस्का को इन सब बातों का कैसे पता चला.
बोरिस्का की हर कहानी में
एक बात कॉमन होती थी और वो था अंतरिक्ष. एक दिन उसने बताया कि वो पहले मंगल ग्रह
पर रहता था, लेकिन मंगल ग्रह पर एक विशाल तबाही होने के कारण
मंगल ग्रह का वातावरण नष्ट हो गया. जिसकी
वजह से आज भी मंगल ग्रह के लोगों को उन्ही के ग्रह पर अंडरग्राउंड होकर रहना पड़
रहा है.
यही नहीं उसने बताया कि The Lemurians सभ्यता के समय वो मंगल ग्रह से धरती पर कई बार शोध कार्यों के लिए आया था
और उसने एक अंतरिक्ष यान भी बनाया था. बोरिस्का ने लेमुरियन सभ्यता के पतन के बारे में इतने विस्तार से बताया कि
मानो उनका पतन उसने खुद अपनी आँखों से देखा हो. उसने बताया कि लेमुरियन के पतन की सबसे बड़ी वजह थी
कि उसने अपना आध्यात्मिक विकास बंद कर दिया था और उनकी एकता भी खत्म हो गयी थी.
इसके अलावा भी उसने लेमुरियनस के बारे में कई बातें बतायी.
![]() |
| Mysterious Boy Came from Planet Mars |
अब चौकाने वाली बात ये है
कि जब बोरिस्का की माँ ने लेमुरियन के बारे में सर्च किया तो उसने पाया कि
लेमुरियन 70 हजार साल पहले धरती पर रहते थे और उनकी लम्बाई करीब 9 मीटर की होती
थी. फिर उसकी माँ ने बोरिस्का से पूछा कि उसे इन सब
बातों के बारे में किसने बताया. इसपर बोरिस्का ने जवाब दिया कि उसे ये किसी ने
बताया नहीं बल्कि उसने ये सब खुद अपनी आँखों से देखा है.
एक बार बोरिस्का की माँ
ने बोरिस्का को In Search of Ancient Gods नाम की एक बुक दिखाई, पहले तो बोरिस्का ने उस बुक के चित्रों को कुछ घंटों तक देखा और फिर उन
चित्रों के बारे में बताना शुरू किया. उसने दावा किया कि आज मानव The Great Pyramid of
Giza और Egypt के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहा
है लेकिन उसे गिज़ा से कुछ नहीं
मिलने वाला बल्कि पिरामिड और मनुष्यों के असली रहस्यों की जानकारियाँ तो किसी
दुसरे पिरामिड में छिपी हुई है.
बोरिस्का ने बताया कि
मंगल ग्रह पर जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन नहीं बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेनी
पड़ती है. कुछ विशेषज्ञों ने बोरिस्का से सवाल किया कि जब
धरती से मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजी जाते है तो वो अचानक दुर्घटनाग्रस्त कैसे
हो जाते है. इसपर बोरिस्का ने बताया कि जब
भी कोई हानिकारक रेडिएशन वाली चीज मंगल ग्रह की तरफ बढती है तो मंगलवासी उसकी तरफ
एक विशेष संकेत भेजकर उन्हें नष्ट कर देते है. इन सब बातों के अलावा भी बोरिस्का ने मंगल ग्रह
की कई बातों को विशेषज्ञों के साथ बांटा.
अपने एक इंटरव्यू में भी
उसने कई रहसयमयी और अकल्पनीय बातों का खुलासा किया, जैसे उसने बताया कि मंगलयात्री समय यात्रा कर सकते
थे और ब्रह्माण्ड के किसी भी कोने में आसानी से जा सकते थे. लेकिन जैसे जैसे मंगल ग्रह विकसित होता गया और
कॉलोनियां बनती गयी वैसे वैसे वहाँ सबमे मतभेद होते गये और बात परमाणु युद्ध तक आ पहुंची, जिसके कारण पुरे मंगल ग्रह ने
अपना वातावरण खो दिया.
![]() |
| पुनर्जन्म की सच्ची घटना |
मंगल ग्रह पर युद्ध कि
बात Sir John Brandenburg की Conspiracy Theory को सच करती है क्योकि उन्होंने भी अपनी थ्योरी
में यही बताया था कि मंगल ग्रह पर कभी बहुत सी
उन्नत सभ्यताएं रहती थी लेकिन उनमे परमाणु युद्ध के कारण मंगल ग्रह पर जीवन खत्म
हो गया. यही नहीं Brandenburg को तो मंगल ग्रह पर युद्ध के कई साबुत भी मिले
है.
बोरिस्का ने एक और रोचक
बात ये बताई कि भविष्य में मनुष्य Jupiter पर एक कैप्सूल से अटैक करेंगे, जिससे ज्यूपिटर एक आग के गोले में बदल जाएगा और
मनुष्य को उनका दुसरा आर्टिफीसियल सूरज मिलेगा. एक हैरान कर देने वाली बात ये है कि हाल ही में
नासा की एक गोपनीय रिपोर्ट लीक हुई थी जिसमे नासा ज्यूपिटर पर कैप्सूल से अटैक
करने वाला था. इसके अलावा एक महान
भविष्यवक्ता माने जाने वाले बाबा वेंगा ने भी ये भविष्यवाणी की हुई है कि एक समय
ऐसा आएगा जब धरती के पास दो सूरज होंगे.
तो
दोस्तों ऐसी ही रहस्यमयी और चौका देने वाली जानकारियों को लगातार पाने के लिए आप
हमारे साथ बने रहे और कमेंट के जरिये अपने सुझाव और विचार भी जरुर साझा करें.


No comments:
Post a Comment