Saturday, 10 June 2017

19वीं मंजिल पर घरों के बीच में चलती है ट्रेन | Trains Runs on 19th Floor between Houses Amazing


19वीं मंजिल पर घरों के बीच में चलती है ट्रेन
दोस्तों, किसी भी देश के विकास में ट्रेन का बहुत ख़ास योगदान होता है  या यूँ कहें कि ट्रेन एक देश की लाइफलाइन होती है जो उस देश के व्यापार और आवाजाही को संभालती है. अगर ट्रेन ही ना हो तो एक देश को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने वाले है जो 19वीं मंजिल पर चलती है जहाँ घर भी बने हुए है और लोग भी रहते है और ये ट्रेन उन घरों के बीच से गुजरती है.

जी हाँ, चीन के एक शहर चोंगकिंग की जनसंख्या इतनी ज्यादा है कि वहाँ हर तरफ ऊँची ऊँची बिल्डिंग्स है और वहाँ रेलवे स्टेशन बनाने के लिए जगह ही नहीं है. इसलिए इस शहर कि आबादी की सहूलियत के लिए और यहाँ यातायात को बेहतर बनाने के लिए 19वें फ्लोर पर रेलवे स्टेशन बनाना पड़ा. READ OTHER MYSTERIOUS POSTS HERE सजा देने के 10 रोंगटे खड़े कर देने वाले तरीके मध्ययुग में ...
19वीं मंजिल पर घरों के बीच में चलती है ट्रेन
19वीं मंजिल पर घरों के बीच में चलती है ट्रेन
इस स्टेशन का नाम है लिजिबाई स्टेशन और इसे 6 पिलरस पर बनाया गया है. यहाँ जो ट्रेन चलती है उन्हें विल ट्रेन्स कहते है. ये ट्रेन 19वें फ्लोर पर बिल्डिंग में बने घरों में से चलती है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि क्या इन बिल्डिंग्स में रहने वाले लोग ट्रेन की आवाज से परेशान नहीं होतेतो आपको बता दें कि नहीं क्योकि इन ट्रेन्स को इस तरह बनाया गया है कि जब ये चलती है तो इनमें से सिर्फ इतनी आवाज आती है जितना कि कोई गृहणी बर्तनों को धोते वक़्त करती है. ये ट्रेन साइंस, आर्किटेक्चर और सोच तीनों का एक बेहतरीन उदाहरण है.

तो दोस्तों ऐसी ही रहस्यमयी और चौका देने वाली जानकारियों को लगातार पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहे और कमेंट के जरिये अपने सुझाव और विचार भी जरुर साझा करें.

No comments:

Post a Comment