यहाँ कोई नहीं मर सकता
दोस्तों, मौत एक सास्वत सत्य है मतलब एक
बार जिस मनुष्य ने इस धरती पर जन्म ले लिया उसकी मृत्यु अवश्य होती है और इसीलिए
धरती को मृत्यु लोक भी कहा जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में
बताने वाले है जहाँ मनुष्यों का मरना मना है जी हाँ, विश्व
में एक शहर ऐसा भी है जहाँ आप देह त्याग नहीं कर सकते. लॉन्गइयरबेन (Longyearbyen) नोर्वे का एक छोटा सा लेकिन बहुत ही खुबसूरत शहर
है पर हैरानी की बात यही है कि यहाँ मौत पर पाबंदी लगी है.
लगभग 2000 लोगों की आबादी
वाले इस शहर में जमा देने वाली ठण्ड पड़ती है, यही नहीं यहाँ 4 महीनों तक तो सूरज भी नहीं उगता. इस शहर में रहने वाले ज्यादातर लोग या तो टूरिस्ट होते है या फिर कोई खोज करने आये
शोधकर्ता. READ OTHER MYSTERIOUS POSTS HERE इंसानों ने बनाया धरती पर नर्क का दरवाजा ...
| यहाँ कोई नहीं मर सकता |
लॉन्गइयरबेन शहर में लगभग
24 घंटे रात ही होती है और क्योकि ये शहर चारों तरफ से ढका हुआ है इसीलिए यहाँ
कडाके की ठण्ड पड़ती है. साथ ही यहाँ ट्रांसपोर्टेशन भी बंद है, आने जाने के लिए लोग स्पेशल
स्कूटर का इस्तेमाल करते है. यही नहीं इस शहर में एक कब्रिस्तान भी है लेकिन
यहाँ पिछले 70 सालों से कोई भी लाश नहीं दफनाई गई.
इसका कारण है यहाँ की
ठण्ड, जी हाँ,
दरअसल इतनी ज्यादा ठण्ड के कारण यहाँ लाशें जमीन में गल और घुल नहीं
पाती. जब वैज्ञानिकों ने यहाँ की लाशों पर रिसर्च की तो उन्हें लाशों पर
इन्फ्लुएंजा के वायरस मिले और इस जगह में नो डेड बॉडी पोलिशी को लागू कर दिया गया. इसीलिए जैसे ही यहाँ किसी व्यक्ति की तबियात खराब होती है या कोई मरने वाला
होता है तो उसे तुरंत प्लेन से नोर्वे के दुसरे शहर ले जाया जाता है और ये शहर
आज भी लोगों के ना मरने के लिए जाना जाता है.
तो दोस्तों ऐसी ही रहस्यमयी और चौका देने वाली जानकारियों को लगातार पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहे और कमेंट के जरिये अपने सुझाव और विचार भी जरुर साझा करें.
No comments:
Post a Comment