Saturday, 10 June 2017

यहाँ 7 लोगों ने एक साथ की थी समय यात्रा | 7 People Travel Through Time Here


यहाँ 7 लोगों ने एक साथ की थी समय यात्रा
दोस्तों, समय एक तीर की तरह होता है जिसे अगर एक बार छोड़ दिया जाए तो वो हमेशा आगे बढ़ता रहता है. लेकिन हमेशा से ही समय से जुड़ा एक सवाल रहा है कि क्या टाइम ट्रेवल पॉसिबल है, आज के कुछ वैज्ञानिक इसका जवाब हाँ में देते है लेकिन कुछ ऐसे भी जो इस बात को सिरे से नकार देते है. उनके अनुसार अगर टाइम ट्रेवल हो सकता तो भविष्य से कोई ना कोई व्यक्ति हमारे समय में जरुर आया होता और अगर ऐसा हुआ है तो वो व्यक्ति कहाँ है? क्यों अभी तक कोई समय यात्री नहीं आया? इन सवालों के जवाब के लिए हमें किसी टाइम ट्रैवलर के आने का इन्तजार करने के जगह, अपने पवित्र धर्म ग्रंथों पर नजर डालने की आवश्यकता है.

ग्रंथों में आप पओगे कि हजारों साल पहले साधू संत गुफाओं में ध्यान करके अपने या किसी दुसरे व्यक्ति के अतीत और भविष्य में झाँक लेते थे और देवी देवता तो एक ग्रह से दुसरे ग्रह और एक समय से दुसरे समय में भी आसानी से चले जाते थे. आज की अपनी विडियो में हम आपको टाइम ट्रेवल की एक ऐसे ही घटना के बारे में बताएँगे जिसका जिक्र क्रिस्चियन धर्म, कुरान और बाकी अन्य कई धर्म ग्रंथों में मिलता है.  CLICK HERE TO KNOW टाइम ट्रेवल करने वाले व्यक्ति प्रूफ के साथ ...
यहाँ 7 लोगों ने एक साथ की थी समय यात्रा
यहाँ 7 लोगों ने एक साथ की थी समय यात्रा
250 इसवी में रोमन शासन काल में Ephesus शहर का राजा था Deciusजिसका काम था क्रिस्चियन धर्म के लोगों को खदेड़कर, उनका नामोंनिशान मिटा देना. लेकिन एक दिन उसका सामना 7 ऐसे लोगों से हुआ जो क्रिस्चियन धर्म के अनुयायी थे. Decius ने उन लोगों को कहा कि वे क्रिस्चियन धर्म को छोड़कर रोमन गोडस की पूजा करना शुरू कर दें. Decius ने उन्हें सोचने के लिए थोड़ा टाइम भी दिया और कहा कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वो उनको मृत्युदंड दे देगा.

उन 7 लोगों ने अपना धर्म ना छोड़ने का फैसला किया और अपनी सारी संपत्ति गरीबों में दान कर दी. उसके बाद मौत से पहले अपनी आखरी प्रार्थना के लिए उन्होंने कुछ सिक्के लिए और पास के पहाड़ में बनी गुफा में चले गए.

जब राजा को उन 7 लोगों के निर्णय का पता चला तो उसने उनके मृत्युदंड का आदेश दे दिया. लेकिन जब सिपाही उन्हें मारने के लिए उस गुफा में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वे सातों प्रार्थना करते करते गहरी नींद में चले गये थे. ऐसे में सिपाहियों ने उस गुफा को बड़े और भारी पत्थरों से बंद कर दिया और राजा के साथ साथ सभी को लगा कि उन 7 लोगों को जीवित समाधि दे दी गयी. लेकिन ऐसा नहीं था, करीब 200 साल के बाद इस गुफा के मालिक ने गुफा को फिर से खुलवाया और जब गुफा खुली तो वो देखकर हैरान था कि वे सातों लोग अब भी सो रहे थे.

उन्हें उठाया गया और उनमे से एक को बाजार में सामान लाने के लिए भेज दिया गया ताकि वे सातों मरने से पहले आखरी बार एक साथ खाना खा सके. लेकिन जब वो व्यक्ति बाजार पहुंचा तो वो हैरान हो गया क्योकि उस वक़्त क्रिस्चियन धर्म पुरे रोम में फ़ैल चुका था, शहर में हर जगह चर्च बने है और जब उसने खाना खरीदने के लिए पुराने सिक्के दिए तो बाजार वाले भी हैरान हो गये और इस तरह उन सात लोगों की बात एक बार फिर से शहर में फ़ैल गयी.

उस समय रोम पर किंग Theodocius का शासन था, जब उसने ये बात सुनी तो वो तुरंत गुफा में उन लोगों से मिलने पहुंचा और वो ये जानकर हैरान था कि वे एक ही रात की नींद में 200 सालों का सफ़र कर चुके थे. वे सातों दोबारा प्रार्थना में लीन हुए लेकिन इस बार उन्हें अपना शरीर त्याग दिया. इस पर राजा ने उन्हें सोने की कब्र में दफन करने का आदेश दिया, परन्तु वे सातों लोग राजा के सपने में आये और उनसे प्रार्थना कि उन्हें उसी गुफा में दफन किया जाएँ जहाँ उन्होंने 200 सालों की समय यात्रा की थी. 
7 People Travel Through Time Here
7 People Travel Through Time Here
चर्च ने भी उन सात लोगों को संत घोषित कर दिया और उनकी याद में हर साल 4 अगस्त और 22 अक्टूबर को यहाँ Feast of the Seven Sleepers Festival का आयोजन किया जाता है.

अब चौकाने वाली बात ये है कि सिर्फ थोड़े से बदलाव के साथ इस कहानी का ज़िक्र कुरान ( Surah 18, Verse 9-26 ) में भी मिलता हैकुरान के अनुसार उन लोगों ने 300 सालों तक समय यात्रा की थी और उनके साथ गुफा में एक कुता भी था. हालाँकि इस गुफा की सही जगह के बारे में थोडा मतभेद है, क्रिस्चियन धर्म के अनुसार ये जगह तुर्की देश के Ephesus में हैवहीं मुस्लिम लोग मानते है कि ये गुफा People’s Republic of China के Turpan में है. इसके अलावा Tunisia में एक मस्जिद है जिसे Masjid of Seven Sleepers भी कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योकि लोगों का मानना है कि यहाँ उन 7 लोगों को दफनाया गया था.

आपको क्या लगता है कि इस कहानी में कितनी सच्चाई है, उनके पास ऐसी कौन सी शक्ति थी कि वे टाइम ट्रेवल कर पायें? या फिर आपको ये सिर्फ इतेफाक लगता है? अपना जवाब कमेंट में जरुर बताये. लेकिन अपना जवाब देने से पहले ये बात भी जरुर जान लें कि इस कहानी का जिक्र क्रिस्चियन और मुस्लिम धर्म ग्रंथों के साथ साथ Syrian, German, British, Slavic or Jewish धर्म में भी है, बस हर धर्म के अनुसार कहानी में थोडा सा फर्क है.

तो दोस्तों ऐसी ही रहस्यमयी और चौका देने वाली जानकारियों को लगातार पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहे और कमेंट के जरिये अपने सुझाव और विचार भी जरुर साझा करें.

No comments:

Post a Comment